सुपरस्टार मोहनलाल मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' पोस्टपोन हो गई है. मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बीच फिल्म की रिलीज डेट टल गई है. फिल्म पहले 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब फिल्म 21 मई को रिलीज होगी. 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट पोस्टपोनमेकर्स ने पोस्ट कर लिखा- उसने सच को दफना दिया. लेकिन क्या वो सच को हमेशा के लिए दफना सकता है? फिल्म दृश्यम 3 अब 21 मई को रिलीज होगी. ब्लॉकबस्टर हिट रही फ्रेंचाइजीबता दें कि फिल्म मलयामल इंडस्ट्री की बहुत बड़ी फिल्म है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों फिल्मों को बहुत पसंद किया गया था. पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. वहीं दूसरा पार्ट 2021 में आया था. ये भी ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. He buried the truth. But can he bury it forever?Georgekutty returns in #Drishyam3May 21, 2026#Mohanlal @aashirvadcine #JeethuJoseph pic.twitter.com/hPghV7Qirz— Drishyam 3 (@drishyam3movie) March 23, 2026एक्टर अजय देवगन ने भी इस फिल्म को हिंदी भाषा में बनाया था. फिल्म इसी नाम से बनाई गई थी. अजय देवगन की दोनों फिल्मों (दृश्यम) को भी बहुत पसंद किया गया था. अजय देवगन की दृश्यम का पहला पार्ट 2015 में और दृश्यम का दूसरा पार्ट 2022 में आया था.मोहनलाल की दृश्यम की कहानीये एक सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी है. फिल्म में जॉर्जकुट्टी की कहानी दिखाई गई. जॉर्जकुट्टी एक केबल टीवी ऑपरेटर थे. उनकी फैमिली में 2 बेटियां और पत्नी हैं. एक दिन उनकी बड़ी बेटी से आत्मारक्षा में एक लड़के की मौत हो जाती है. वो लड़का एक पुलिस ऑफिसर का बेटा होता है. इसके बाद जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को बचाने के लिए जो करता है वो दिमाग घुमा देने वाला होता है. फिल्म का सस्पेंस बहुत ही पसंद किया गया. अब तीसरे पार्ट में भी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा. देखना होगा कि क्या इस बार जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को बचा पाएगा या फिर उनका राज सबके सामने आ जाएगा.