बिजली का बकाया बिल वसूलने गए कर्मचारियों को गन्ने से पीटा, कार्यालय में भी हमला

Wait 5 sec.

आरोप है कि बिजली कर्मचारियों ने बिल जमा न करने की बात पर दोनों मकान मालिकों से अभद्रता की, जिसके बाद लखनलाल के बेटे और उसके साथियों ने गन्ने से कर्मचारियों की पिटाई कर दी। किसी तरह मौके से निकलकर कर्मचारी अपने कार्यालय पहुंचे, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और दोबारा मारपीट करते हुए अधिकारियों से अभद्रता की।