'धुरंधर 2' फिल्म 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. तब से लेकर अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब इस फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई नहीं की हो. हर दिन ये फिल्म किसी ना किसी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म को पछाड़ रही है. इसी कड़ी में रिलीज के हमज 10 दिनों में ही इस फिल्म ने नौ साल पुराना 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये रिकॉर्ड तोड़ अब रणवीर सिंह की फिल्म नॉर्थ अमेरिकी में भी नंबर वन बन गई है.'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का ये रिकॉर्डसाल 2017 में एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने ना केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कब्या कर लिया था. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था कोई और फिल्म इन नौ सालों में उसके आप पास भी नहीं टिक पाई थी. वहीं अब 'धुरंधर 2' की आंधी ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करदिया है. 'धुरंधर 2' अब नॉर्थ अमेरिका में भी नंबर वन फइल्म बन चुकी है.'बाहुबली 2' ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 198 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिससे ये फिल्म वहां पर बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बन चुकी थी. लेकिन अब सैकनिल्क के मुताबिक 'बाहुबली 2' ने इस रिकॉर्ड को मात देकर सिर्फ नौ दिनों में ही 198 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. ये कलेक्शन समय के साथ बढ़ने की ही चांसेज हैं. ऐसे में अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी अब रणवीर सिंह का ही बोलबाला है.'बाहुबली' की टीम ने दी आदित्य धर को बधाईवहीं इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद 'बाहुबली 2' के प्रोड्यूसर शोबू यार्लागद्दा ने X (ट्विटर) के जरिए आदित्य धर और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'कल मैंने धपरंधर द रिवेंज देखी और कहने की जरूरत नहीं है कि मुझे ये फिल्म बहुतत पसंद आई है. इसे भारत और दुनियाभर में सारे रिकॉर्ड तोड़ते और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाता देखकर बहुत खुशी हुई! पूरी टीम को बधाई.'Congratulations to @AdityaDharFilms and the entire team of #Dhurandhar2TheRevenge on breaking the 9-year-old records of #Baahubali2 and setting new box office benchmarks in India, USA and worldwide! https://t.co/6UjDFKbpA4— Baahubali (@BaahubaliMovie) March 29, 2026बता दें कि 'धुरंधर 2' कमाई के मामले में सारे ही रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में ही 800 करोड़ रुपये के पार कमाई कर ली है. तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1200 से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और रिलीज के 11 दिनों तक भी सिनेमाघर खचाखच भरे हुए हैं.