दुनिया भर में गहराते ऊर्जा संकट और ईरान युद्ध के कारण तेल की सप्लाई में आई बाधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। रविवार को मोदी सरकार ने देश के करोड़ों परिवारों को बड़ी राहत देते हुए केरोसीन के वितरण को लेकर नियमों में ढील देने का ऐलान किया है।