Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?

Wait 5 sec.

How Isometric Exercise Helps Lower Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आज के समय की एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है. यह स्थिति तब होती है जब दिल से पंप होने वाला खून धमनियों की दीवारों पर ज्यादा दबाव डालता है. ब्लड प्रेशर को दो हिस्सों में मापा जाता है सिस्टोलि और डायस्टोलिक. आमतौर पर 120/80 को सामान्य माना जाता है, जबकि 130/80 से ऊपर जाने पर इसे हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी में रखा जाता है.दिनभर में ब्लड प्रेशर का थोड़ा ऊपर-नीचे होना सामान्य है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक हाई बना रहे तो खतरा बढ़ जाता है. इससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और धीरे-धीरे आर्टरीज अपनी लचक खोने लगती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह हार्ट, किडनी, आंखों और दिमाग तक को नुकसान पहुंचा सकता है.एक्सरसाइज असरदारऐसे में एक्सरसाइज को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी ने इस दिशा में एक नया पहलू जोड़ा है. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट uclahealth के अनुसार,  इंग्लैंड के रिसर्चर्स ने 13 साल में की गई 270 स्टडीज के डेटा का एनालिसिस किया, जिसमें 15 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया. इसमें पाया गया कि ब्लड प्रेशर कम करने में आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है. इसे भी पढ़ें - Weekend Warrior Exercise: हफ्ते में सिर्फ 2 दिन एक्सरसाइज करके भी रह सकते हैं हेल्दी, जानें बेहद आसान तरीकेआइसोमेट्रिक एक्सरसाइजआइसोमेट्रिक एक्सरसाइज वह होती है, जिसमें मसल्स तो सिकुड़ती हैं, लेकिन शरीर के जॉइंट्स हिलते नहीं हैं. यानी आप एक ही पोजिशन में रहते हुए मसल्स पर दबाव डालते हैं. उदाहरण के तौर पर दीवार के सहारे बैठकर स्क्वाट करना, हैंडग्रिप को दबाना या पैरों से किसी स्थिर चीज पर दबाव डालना इसमें शामिल है. एक्सपर्ट के अनुसार, जब मसल्स लंबे समय तक सिकुड़ी रहती हैं, तो उस हिस्से में ब्लड फ्लो कुछ समय के लिए कम हो जाता है. लेकिन जैसे ही यह दबाव हटता है, खून तेजी से वापस आता है, जिससे ब्लड वेसल्स रिलैक्स होती हैं. यही प्रक्रिया ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है.इस बात का रखना चाहिए ध्यान हालांकि, इसे पूरी तरह सुरक्षित मान लेना सही नहीं होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबे समय तक मसल्स को सिकोड़कर रखने से कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ भी सकता है. इसलिए जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी है या जिनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं है, उन्हें यह एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है, लेकिन इसे सही तरीके और सावधानी के साथ करना बेहद जरूरी है.इसे भी पढ़ें - Anal Cancer Symptoms: टॉयलेट में आता है खून तो सिर्फ पाइल्स नहीं हो सकता है एनल कैंसर, जानें कितना खतरनाक?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.