भोपाल में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त और रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने गुरुवार को हरी झंडी दे दी है। इससे 740 स्थानों पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ जाएंगे।