मध्य प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की झूठी अफवाह ने आम जनता के बीच भारी अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया है। इस कड़ी में देवास जिले के चौबराधीरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कतार में खड़े कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई।