प्रीमियम स्मार्टफोन जगत की दिग्गज कंपनी वनप्लस के भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बादल गहरा गए हैं। ग्लोबल मार्केट्स में कामकाज समेटने की खबरों और वनप्लस इंडिया के CEO रॉबिन लियू के अचानक इस्तीफे ने टेक जगत में खलबली मचा दी है।