अचानकमार टाइगर रिजर्व के रेंजर व डिप्टी रेंजर को बिलासपुर एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। फायरिंग मामले में जल्द चालान पेश करने और जब्त वाहन को वापस करने के लिए उनके द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।