दिसंबर 2025 में आई आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ब्लॉकबस्टर रही थी. वहीं इस फिल्म के तीन महीने बाद अब इसकी सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है और ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी प्रीक्वल से भी ज्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है. इसका सबूत ये है कि महज रिलीज के 5 दिनो में ये भारत में 500 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. दर्शक न सिर्फ स्टार कास्ट की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इसकी लेयर्ड स्टोरीटेलिंग की भी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ क्रिटिक्स ने 'धुरंधर 2' की कड़ी आलोचना करते हुए इस पर ‘प्रोपेगेंडा’ का आरोप लगाया है.. इन सबके बीच आदित्य धर का एक पुरानी किल्प वायरल हो रही है जिसमें वे अपनी फिल्मों को प्रोपेगेंडा बतान वालों को करारा जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को आदित्य धर का जवाबबता दें कि आर्टिकल 370 के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर आदित्य धर ने उनकी फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. फिलहाल 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भी "प्रोपेगेंडा" के आरोपों लग रहे हैं यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसे लेकर मिले-जुले रिव्यू सामने आए थे. कुछ क्रिटिक्स ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया. ववहीं वायरल हो रही क्लिप में धर ने कहा था, " लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, खासकर उन लोगों की जो एजेंडा-ड्राइवन क्रिटिक्स है. मैं जानता हूं कि ये कहां से आ रहे हैं. (ध्रुव राठी का नाम लिए बिना साधा था निशाना). और इंडियन ऑडियंस बहुत बहुत स्मार्ट है. वे जानते हैं और जब वे कोई फिल्म देखते हैं तो उन्हें समझ में आता है कि कौन सी फिल्म प्रोपेगेंडा है और कौन सी फिल्म का इंटेंट करेक्ट है. View this post on Instagram A post shared by 𝐀𝐕𝐈𝐑𝐀𝐉 𝐎𝐃𝐘𝐒𝐒𝐄𝐘 (@avirajodyssey)मेरी फिल्मों का मकसद हमेशा सही रहेगाआदित्य धर ने आगे कहा था, “ मेरी फिल्मों का जब तक मैं एक फ़िल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं, मेरा मकसद हमेशा सही ही रहेगा. जिस दिन मेरा मकसद गलत होगा, मैं फ़िल्में बनाना छोड़ दूंगा.”क्लिप में आदित्य धर आगे कहते नजर आते हैं, "मैं आम तौर पर उन आलोचकों के बारे में नहीं सोचता जो इसे प्रोपेगैंडा कहते हैं. मुझे लगता है कि उनके अपने दिमाग में ही प्रोपेगैंडा भरा है, जिसकी वजह से उन्हें यह फ़िल्म भी प्रोपेगैंडा लगती है. धुरंधर द रिवेंज प्रोपेगेंडा बताने के बीच आदित्य धर की ये पुरानी स्टेटमेंट अब ऑनलाइन खूब वायरल हो रही है.