Blood In Urine: पेशाब में आ रहा है खून तो हो सकता है कैंसर, तुरंत करा लें ये टेस्ट

Wait 5 sec.

What Causes Blood In Urine And Is It Cancer: अगर पेशाब में खून दिखाई दे, तो यह किसी को भी घबरा सकता है. कई बार लोग इसे छोटी-मोटी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर जब यह अपने आप ठीक हो जाए. लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि पेशाब में खून आना किसी गंभीर बीमारी, यहां तक कि कैंसर का संकेत भी हो सकता है. इसलिए इसे हल्के में लेने के बजाय तुरंत जांच कराना जरूरी है.क्यों आता है यूरिन में खूनमेडिकल भाषा में इसे हेमैच्यूरिया कहा जाता है, जब किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट या ब्लैडर से रेड ब्लड सेल्स  पेशाब में आ जाती हैं. यह दो तरह का होता है, एक जिसमें खून साफ दिखाई देता है और दूसरा जो सिर्फ टेस्ट के जरिए पता चलता है. सबसे बड़ी चिंता तब होती है जब बिना किसी दर्द के पेशाब में खून दिखे. अक्सर इसे लोग यूरिन इन्फेक्शन समझकर दवा ले लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह सिर्फ खून है और दर्द या जलन जैसे लक्षण नहीं हैं, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है.नॉर्मल बीमारियां भी हो सकती हैंहालांकि, हर बार यह कैंसर ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. इसके पीछे कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं, जैसे किडनी स्टोन, यूरिन इन्फेक्शन, प्रोस्टेट का बढ़ना या किडनी से जुड़ी समस्याएं. लेकिन अगर खून बार-बार दिखे या बिना दर्द के आए, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है.इसे भी पढ़ें- Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनीकब होता है कैंसर की शुरुआतकैंसर के बारे में जानकारी देने वाली संस्था Cancercenter के अनुसार, पेशाब में खून आना ब्लैडर कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है. कई मामलों में यह सबसे पहला लक्षण होता है, जिसमें यूरिन का रंग गुलाबी, नारंगी या गहरा लाल हो सकता है. किडनी कैंसर में भी ऐसा हो सकता है, इसके साथ ही पीठ के एक तरफ दर्द, वजन कम होना और कमजोरी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं. प्रोस्टेट कैंसर के एडवांस स्टेज में भी यूरिन में खून आ सकता है. खासकर जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनमें यह खतरा और ज्यादा होता है, इसलिए उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. टेस्ट कराने की जरूरतऐसे में सबसे जरूरी है सही समय पर जांच कराना. डॉक्टर आमतौर पर यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, CT स्कैन या सिस्टोस्कोपी जैसी जांच की सलाह देते हैं, ताकि असली कारण का पता चल सके. एक्सपर्ट का साफ कहना है कि अगर बिना दर्द के पेशाब में खून दिखे, तो तुरंत यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए. इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है. सही समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों को शुरुआती दौर में ही पकड़ा जा सकता है और इलाज आसान हो जाता है.इसे भी पढ़ें- Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासाDisclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.