मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। अभी पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। उधर पूर्वी क्षेत्र में गर्माहट और हल्की उमस से आज से लोगों को राहत मिल सकती है। यहां भी अब तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।