वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उत्तर भारत के राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी ने मैदानी राज्यों में सर्दी तेज कर दी। राजस्थान में दो दिन के अंदर पारा 10°C गिरा है। सबसे ज्यादा सर्दी नागौर में रही, यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 6.7°C रिकॉर्ड हुआ। मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह में ही ठिठुरन बढ़ने लगी है। राजधानी भोपाल में पारा 8.4°C रिकॉर्ड किया गया। जो पिछले 10 साल दूसरी नंबर का सबसे कम तापमान है। नवंबर 2024 में न्यूनतम तापमान 8.2°C रिकॉर्ड किय गया था। इधर दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 11°C रिकॉर्ड हुआ। जो कि एवरेज से 3°C कम है। दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 28.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9°C कम है। वहीं शुक्रवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 400 AQI के पार हो गया। इसके साथ ही दिल्ली रेड जोन में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 361 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। बंगाल में अगले 4 दिन 2°C-4°C गिरेगा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मौसम साफ है। अगले 4 दिन में न्यूनतम तापमान में 2°C-4°C की गिरावट का आ सकती है। सुबह के समय पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में कोहरा छाएगा। शनिवार को दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 11.2°C दर्ज किया गया, जो पहाड़ी इलाकों में सबसे कम है। दिल्ली में प्रदूषण संकट, AQI 400 पार राष्ट्रीय राजधानी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। शनिवार को कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जिससे दिल्ली देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे तक 24 घंटे का औसत AQI 361 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। अलीपुर में AQI 404, ITO पर 402, नेहरू नगर में 406, विवेक विहार में 411, वजीरपुर में 420 और बुराड़ी में 418 AQI दर्ज किया गया। एनसीआर में नोएडा का AQI 354, ग्रेटर नोएडा का 336 और गाजियाबाद का 339 रहा।