Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही कई लोगों को यह महसूस होता है कि उनकी भूख पहले की तुलना में कम हो गई है. यह बदलाव अक्सर चिंता का कारण बनता है, लेकिन हर बार ऐसा होना गलत नहीं होता. दरअसल, एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेज गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए अपने काम करने के तरीके में बदलाव करता है. इसी वजह से भूख कम लगना एक सामान्य प्रक्रिया हो सकती है. शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है ताकि ज्यादा गर्मी पैदा न हो, जिससे खाने की इच्छा भी कम हो जाती है. “गर्मी से निपटने के लिए शरीर भूख को धीमा कर देता है”: एक्सपर्ट की रायडॉक्टर के अनुसार, “the body slows hunger to beat the heat” यानी शरीर गर्मी से बचने के लिए भूख को खुद ही कम कर देता है. जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है, तो शरीर पाचन प्रक्रिया को धीमा कर देता है क्योंकि खाना पचाने में ऊर्जा लगती है और इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है. यही कारण है कि गर्मियों में हल्का और कम खाना खाने का मन करता है. यह शरीर का एक तरह का एडजस्टमेंट है, जिससे वह खुद को ओवरहीट होने से बचाता है. यह भी पढ़ेंः गर्मी में गन्ने का जूस पीना आपके लिए कितना सुरक्षित? डॉक्टर ने बताएं इसके छिपे खतरेकब भूख कम लगना सामान्य माना जाता है?अगर आपको गर्मियों में हल्की भूख लग रही है लेकिन आप सामान्य रूप से पानी पी रहे हैं, एक्टिव हैं और कोई कमजोरी महसूस नहीं हो रही, तो यह स्थिति सामान्य मानी जाती है. ऐसे समय में लोग अक्सर फल, सलाद, दही और लिक्विड चीजें ज्यादा पसंद करते हैं. साथ ही शरीर खुद ही ऐसे फूड की मांग करता है जो हल्के हों और आसानी से पच जाएं. यह संकेत है कि शरीर मौसम के हिसाब से खुद को ढाल लेता है और इसमें घबराने की जरूरत नहीं होती. कब बन सकता है यह खतरे का संकेत?हालांकि हर बार भूख कम लगना सही नहीं होता. अगर लंबे समय तक भूख न लगे, तेजी से वजन घटने लगे, कमजोरी, चक्कर या डिहाइड्रेशन महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. साथ ही यह किसी अंदरूनी समस्या या बीमारी का संकेत हो सकता है. खासकर अगर भूख में कमी के साथ उल्टी, बुखार या लगातार थकान भी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है. यह स्थिति सिर्फ मौसम का असर नहीं बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या भी हो सकती है.खुद को कैसे रखें सुरक्षित और हेल्दी?गर्मियों में भूख कम लगने पर जबरदस्ती ज्यादा खाने के बजाय संतुलित और हल्का आहार लेना बेहतर होता है. शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है, इसलिए पानी, नारियल पानी और जूस का सेवन बढ़ाना चाहिए. साथ ही, छोटे-छोटे मील्स लेना फायदेमंद होता है. वही अगर आपको अपनी स्थिति सामान्य से अलग लग रही है, तो लापरवाही न करें और समय रहते मेडिकल सलाह लें. सही खानपान और सावधानी से आप गर्मियों में भी अपनी सेहत को बेहतर बनाए रख सकते हैं. यह भी पढ़ेंः गर्मी से सिर्फ शरीर पर नहीं, ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है असर, जानें एक्सपर्ट ने क्या दी चेतावनी?