Capricorn Rashifal May 2026: मकर राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मकर राशि (Makar Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.मकर राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Capricorn May 2026 Horoscope)बिजनेस और वेल्थमहीने की शुरुआत से 10 मई तक तृतीय भाव में मंगल-शनि का द्वंद दोष व अंगारक योग रहने से विदेशी निवेश से आपके बिजनेस को नई गति मिलेगी, हालांकि शिपिंग में देरी के कारण कुछ ऑर्डर्स में बाधा आ सकती है, इसलिए बैकअप प्लान तैयार रखें.11 मई से मंगल चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाकर चौथी, सातवीं व आठवीं दृष्टि सप्तम भाव, दशम भाव व एकादश भाव पर होने से बिजनेसमैन किसी भी बड़ी डील को करने जा रहे हैं, तो उसे फाइनल करना आपके पक्ष में रहेगा, बातचीत के दौरान रेशमी या सफेद कपड़े पहनना आपका प्रभाव बढ़ाएगा.14 मई से बुध पंचम भाव में रहते गुरु से 2-12 का संबंध रहने से ओवर-थिंकिंग मानसिक थकान दे सकती है, इसलिए बिजनेसमैन काम की सूची बनाकर उसे पूरा करने से ही आपकी समस्या का समाधान होगा.आईटी, प्रिंटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़ी मशीनें खरीदने के लिए 8,9,12,13,14,19,20,25 तारीख शुभ रहेगी.14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से पार्टनरशिप बिजनेस में पार्टनर के साथ नए एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करते समय वकील की सलाह जरूर लें, पारदर्शिता बनाए रखने से भविष्य के बड़े विवादों को टालने में मदद मिलेगी.19 मई से 25 मई तक बुध रोहिणी नक्षत्र में होने से कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी आपका बजट बिगाड़ सकती है, टैरिफ दरों में बदलाव के प्रति सजग रहें और जरूरी स्टॉक पहले से जमा कर लें.जॉब और प्रोफेशनमहीने की शुरुआत से 13 मई तक चतुर्थ भाव में षष्ठ भाव के स्वामी बुध सूर्य के साथ बुधादित्य योग रहने से आपकी कार्यक्षमता और अनुशासन ऑफिस में मिसाल बनेगा, आपको कोई ऐसा कठिन कार्य सौंपा जा सकता है जिसे कोई और नहीं कर पा रहा था, इसे पूरा करना आपके प्रमोशन का रास्ता खोलेगा.10 मई तक मंगल तृतीय भाव में रहते चौथी व आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से काम के प्रति जुनून कभी-कभी तनाव पैदा कर सकता है, योग और प्राणायाम का सहारा लेना आपकी मानसिक शांति और फोकस के लिए सबसे बड़ा समाधान है.13 मई तक दशम भाव के स्वामी शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से मीडिया, लेखन या सेल्स के क्षेत्र में जॉब के नए अवसर खुलेंगे, पुरानी कंपनी से भी दोबारा जुड़ने का प्रस्ताव मिल सकता है.14 मई से षष्ठ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से तकनीकी क्षेत्र, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग या तेल और गैस कंपनियों में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे, अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, किसी बड़ी कंपनी से जॉइनिंग लेटर मिल सकता है.15 मई से सूर्य पंचम भाव में रहने से बॉस आपकी ईमानदारी और समयबद्धता की बहुत कद्र करेंगे, वे आपको भविष्य की किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार कर सकते हैं, जिससे आपकी साख बढ़ेगी.नई जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो इंटरव्यू में अपनी टेक्निकल नॉलेज पर फोकस करें और जवाब सीधे दें, आपके लिए 12,13,14,19,20,25 तारीख शुभ रहेगी.फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिपमहीने की शुरुआत से 13 मई तक शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर सप्तम भाव से 3-11 का संबंध रहने से घर के युवा सदस्य रिसर्च या तकनीकी क्षेत्रों में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे, समाज में उनके अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल दी जाएगी.11 मई से मंगल चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाकर चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से पार्टनर की सेहत में सुधार होगा, लेकिन उन्हें मानसिक तनाव से दूर रखें, उनके साथ संगीत सुनना या वॉक पर जाना अच्छा रहेगा.8,9,12,13,14,19,20 तारीख को प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद अब बातचीत और समझौते से सुलझ जाएंगे, आपको बिना किसी बड़ी मशक्कत के अपना जायज हक मिल सकता है.14 मई से षष्ठ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से बच्चों की डिजिटल स्किल्स और कोडिंग इंटरेस्ट को देखकर पैरेंट्स काफी गर्व महसूस करेंगे.14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से किसी धार्मिक या सामाजिक उत्सव में भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा, गरीबों की मदद करना आपके मानसिक सुकून के लिए अच्छा रहेगा.स्टूडेंट्स एंड लर्नर्समहीने की शुरुआत से 13 मई तक शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर गुरु से 2-12 का संबंध रहने व गुरु-राहु का दृष्टि संबंध रहने से विदेश में स्टडी करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को वॉर के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.14 मई से षष्ठ भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से स्टूडेंट्स के लिए नई स्किल सीखने का समय अनुकूल रहेगा, ऑनलाइन कोर्स या कार्यशालाएं आपके ज्ञान में बढ़ोतरी करेंगी.15 से 28 मई तक पंचम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से आर्टिस्ट को कोई बड़ा मंच या प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिलेगा, आपकी क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर वायरल हो सकती है.5,6,7,15,16,23,24 तारीख को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी राइटिंग स्पीड पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा, अन्यथा वे कहीं पीछे न रह जाएं.हेल्थ और यात्रा13 मई तक बुध चतुर्थ भाव में रहते शनि से 2-12 का संबंध रहने से स्वयं को व बच्चों को त्वचा संबंधी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है. उन्हें धूप और धूल से बचाकर रखें.खेल या पढ़ाई के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, 15 तारीख के बाद वीजा संबंधी रुकावटें दूर होंगी.उपाय16 मई शनि जयंती पर- आप प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए“ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः” मंत्र की एक माला का जाप करें. गाय का दान करें, यदि गाय का दान नहीं कर सकते तो चांदी की बनी छोटी गाय का दान करें.25 मई गंगा दशहरा पर- अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो आप अपने घर में गंगाजल को पीतल के लोटे में भरकर रख दें और फिर उसे लाल कपड़े से बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें, इससे परेशानियों से बचाव होगा.ये भी पढ़ें: Sagittarius Monthly Horoscope May 2026: धनु राशि वालों की लाइफ में होगी खुशियों की एंट्री, पढ़ें अपना मई राशिफलDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.