Aquarius Rashifal May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए मई 2026 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग आपको प्रगति की ओर ले जाएंगे. हालांकि इस माह धन खर्च में अधिकता राहेगी.आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं कुंभ राशि (Kumbh Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.कुंभ राशि मई 2026 मासिक राशिफल (Aquarius May 2026 Horoscope)बिजनेस और वेल्थमहीने की शुरुआत से 10 मई तक मंगल द्वितीय भाव में रहते केतु से षडाष्टक संबंध रहने से इंटरनेशनल ट्रैवल रिस्ट्रिक्शंस की वजह से विदेश में रह रहे अपनों से मिलने के प्लान पोस्टपोन करने पड़ सकते हैं.भारी उपकरण, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन से जुड़ी मशीनें खरीदने के लिए 5,6,7,14,15,19,20,24,28 तारीख बहुत शुभ है, गहरे रंग की मशीनरी आपके प्लांट के लिए भाग्यशाली साबित होगी.13 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड सूर्य तृतीय भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बनाएंगे जिससे बिजनेसमैन के राजनीतिक संपर्कों से आपके अटके हुए पेमेंट्स निकल सकते हैं, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी बड़े नेता से मुलाकात व्यापार में मददगार होगी.13 मई तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स के जरिए बिजनस करने वालों को उम्मीद से ज्यादा ऑर्डर्स मिलेंगे.14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से रियल एस्टेट, लोहा, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन मटेरियल के निर्यात में इस महीने बड़ा उछाल देखने को मिलेगा, विदेशी कंपनियों से नई तकनीक या भारी मशीनों का आयात आपके काम को और अधिक पेशेवर बनाएगा.13 से 19 मई तक बुध कृतिका नक्षत्र में रहने व 29 मई से पंचम भाव में बुध, शुक्र, गुरु की युति होने से एन्सेस्ट्रल बिजनस या पुरानी संपत्ति का सही इस्तेमाल आपकी आर्थिक स्थिति को रातों-रात बदल सकता है, बड़े बुजुर्गों का कड़ा अनुशासन और उनके अनुभव बिजनस को जबरदस्त स्थिरता प्रदान करेंगे.जॉब और प्रोफेशनमहीने की शुरुआत से 14 मई तक सूर्य तृतीय भाव में रहते दशम भाव से षडाष्टक संबंध रहने से काम का अत्यधिक बोझ पीठ या कमर में दर्द दे सकता है, नियमित व्यायाम और समय पर काम पूरा करने की योजना बनाना आपकी हर समस्या का समाधान है.11 मई से दशम भाव के लॉर्ड मंगल तृतीय भाव में स्वगृही होकर चौथी व आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से सीनियर्स से आपको तकनीकी बारीकियां सीखने को मिलेंगी, जूनियर्स आपके साथ काम करने में खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे, क्योंकि आप उन्हें सही दिशा दिखाएंगे.14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से ऑफिस में टीम वर्क के दौरान आप एक मजबूत स्तंभ की तरह उभरेंगे, हालांकि, सहकर्मियों के साथ ज्यादा मेल-जोल के बजाय अपने काम पर ध्यान दें. 15 मई से सूर्य चतुर्थ भाव में रहते सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके शत्रु आपकी कड़ी मेहनत और अनुशासन को देखकर खुद ही रास्ता बदल लेंगे, पुराने और विश्वसनीय मित्र करियर की किसी उलझन को सुलझाने में मददगार साबित होंगे.करियर में बड़े बदलाव या सैलरी बढ़ाने की चर्चा अगर करने जा रहे हैं, तो 7,14,15,19,20,24,28 तारीखें सर्वोत्तम रहेंगी.25 से 31 मई तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होने से वर्कस्पेस पर आप अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे और काम में चल रही चुनौतियों को भी ध्यान में रखते हुए अपने पद को बढ़ाने के प्रयास में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है.फैमिली लाइफ, लव लाइफ और रिलेशनशिप13 मई तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा, उनकी किसी कलात्मक गतिविधि में जीत होने से आपका समाज में नाम होगा.अगर आप घर का रिनोवेशन या डेकोरेशन कराना चाहते हैं या नई प्रॉपर्टी परचेज करना चाहते हैं, तो 5,6,7,14,15,19,20,24 तारीख का समय आपके लिए शुभ रहेगा, जल के किनारे वाली कोई प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए भविष्य में बहुत लाभकारी रहेगा.14 मई से पंचम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से मां या घर की किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद आपकी हर बाधा दूर करेगा, उनकी सेहत का ध्यान रखें, उन्हें सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है.14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से किसी पारिवारिक समारोह या शादी के लिए की गई यात्रा में बहुत आनंद आएगा, नए लोगों से संपर्क आपके भविष्य के काम आएंगे.15 मई से सप्तम भाव के लॉर्ड सूर्य चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे जेन-ज़ेड अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर ज्यादा अवेयर रहेंगे और थेरेपी या काउंसलिंग को प्राथमिकता देंगे.स्टूडेंट्स और लर्नर्स10 मई तक मंगल द्वितीय भाव में रहते चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से आर्टिस्ट को अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी के लिए किसी आर्ट म्यूजियम में मौका मिल सकता है.13 मई तक बुध तृतीय भाव में रहते गुरु से 3-11 का संबंध रहने से घर के युवा किसी बड़े कॉम्पिटिशन में नाम रोशन करेंगे, उनकी नई सोच परिवार के लिए आर्थिक लाभ का जरिया बन सकती है.14 मई से पंचम भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहने से विदेश में पढ़ रहे छात्रों को इंटर्नशिप के अच्छे अवसर मिलेंगे, वीजा या पासपोर्ट से जुड़ी समस्याएं हल होंगी.15 से 28 मई तक चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से एग्जाम या स्पोर्ट्स के लिए की गई यात्रा में आपको अच्छी सुविधाएं मिलेंगी, यात्रा मंगलमय और सफल रहेगी.हेल्थ और ट्रेवल10 मई तक द्वितीय भाव में मंगल-शनि के साथ द्वंद दोष व अंगारक योग बनाएंगे व 15 मई से सूर्य चतुर्थ भाव में रहते गुरु से 2-12 का संबंध रहने से माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, नियमित चेकअप कराएं, उनकी दुआएं आपकी हर बाधा दूर करेंगी.14 से 28 मई तक बुध-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से विदेश में रिसर्च कर रहे छात्रों को कोई बड़ा ब्रेकथ्रू मिल सकता है, वीजा या फंडिंग से जुड़ी पुरानी रुकावटें इस महीने दूर हो जाएंगी.उपाय16 मई शनि जयंती पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए तिल के तेल से अभिषेक करते हुए “ऊँ सुन्दराय नमः” मंत्र की एक माला का जाप करें. और अपनी श्रद्धानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उनके काम की चीज का दान करें.25 मई गंगा दशहरा पर- आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें व “ॐ गं सिद्धिदात्री गंगा देव्यै नमः” मंत्र की एक माला का जाप करें एवं किसी वृद्धा को वस्त्र दान करें. शाम के समय गंगा स्तोत्र का पाठ करें.ये भी पढ़ें: Sagittarius Monthly Horoscope May 2026: धनु राशि वालों की लाइफ में होगी खुशियों की एंट्री, पढ़ें अपना मई राशिफलDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.