'अभिनेताओं के लिए सुंदर दिखना जरूरी नहीं...', बॉडी शेमिंग पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

Wait 5 sec.

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा अपनी बातों को बेबाक अंदाज से सामने रखती हैं. इसी बीच उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर खड़ी-खोटी सुनाई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो एक तरफ स्लिम और पहले की तरह फिट नजर आ थी है, वहीं दूसरे में अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए दिख रही है. साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़ते वजन को लेकर की जा रही नेगेटिव कमेंट्स का दिया है.'मैंने नफरत झेली है...'स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर कर लिखा, 'ये एक ऐसी बात है, जिस पर मैं बार-बार अपनी बात रखूंगी, चाहे कुछ भी हो जाए. पिछले कुछ सालों में मैंने जितना गुस्सा और नफरत झेली है, सिर्फ इसलिए क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद मेरा शरीर बदल गया है और मैं इंटरनेट पर लोगों के हिसाब से जल्दी वजन कम करने से इनकार करती हूं... वो सच में अजीब है. महिलाओं का शरीर सिर्फ दिखावे या ग्लैमर के लिए नहीं होता, उसका इससे कहीं ज्यादा महत्व है. ढाई साल पहले जब मेरा बच्चा हुआ, तो मैंने जानबूझकर पहले जैसा बनने की जल्दी नहीं की. क्योंकि एक बार जब आप मां बन जाते हैं, तो आप फिर पहले जैसे नहीं रहते. आप पूरी जिंदगी के लिए एक पैरेंट बन जाते हैं.'     View this post on Instagram           A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)किसी को कोई हक नहीं...स्वरा ने आगे कहा, 'हां, हमें अपनी पुरानी जिंदगी, वो बेफिक्र दिन, पतला और टाइट शरीर याद आता है. लेकिन बार-बार उसी पुराने रूप को आदर्श मानना, खुद को जबरदस्ती वैसा बनाने की कोशिश करना ये अपने साथ ही एक तरह की सख्ती है. हमारे शरीर ने एक नई जिंदगी को जन्म दिया है, उसे अपने अंदर रखा, संभाला, जन्म दिया और पोषण दिया. तो बदलाव आना नॉर्मल है. कैमरे, इंटरनेट या अजनबियों के लिए हमेशा अच्छा दिखने का दबाव और महिलाओं को बच्चे के बाद वजन बढ़ने पर शर्मिंदा करना, ये सब न तो समझदारी है और न ही सही. किसी को कोई हक नहीं है कि वो इस पर टिप्पणी करे.'स्वरा ने आखिर में कहा, 'जो लोग कहते हैं लेकिन आप एक एक्टर हैं, तो सुन लीजिए, वजन और एक्टिंग का कोई संबंध नहीं होता. ये मत सोचिए कि अच्छा दिखना ही एक अच्छे अभिनेता की पहचान है. असली मायने टैलेंट और हुनर के होते हैं. हमारे देश के कई बेहतरीन कलाकार पारंपरिक रूप से खूबसूरत नहीं थे, फिर भी वो सबसे बेहतरीन थे.'ये भी पढ़ें: 'मैं वापस आऊंगा' के इवेंट में छाई शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी, इम्तियाज अली संग तस्वीरें वायरलस्वरा भास्कर की फिल्में बता दें कि स्वरा भास्कर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार और अलग किरदारों से पहचान बनाई है. उन्होंने तनु वेड्स मनु, रांझणा, प्रेम रत्न धन पायो और नील बट्टे सन्नाटा जैसी फिल्मों में काम किया है. स्वरा सिर्फ फिल्मों तक नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखती हैं. फिलहाल वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं. ये भी पढ़ें: Box Office: 'राजा शिवाजी' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिर भी 'भूत बंगला' से है आगे, जानें शनिवार को किसने मारी बाजी