मई महीने में यात्रा की योजना बना रहे भोपाल के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ ट्रिप निरस्त किए गए हैं।