भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में रहने वाली मादा हायना ‘सुंदरी’ आज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। उसके जीवन से जुड़ी कई बातें भले ही अज्ञात हों, लेकिन उसकी भूमिका बहुत स्पष्ट है वह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अहम योगदान देती है।