बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट सुर्खियों में है, जहां जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद माहौल भावनात्मक हो गया है। उनके समर्थन में मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोड शो कर वोट मांगे। ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं से अनंत सिंह बनकर प्रचार करने की अपील की।