भोपाल से जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नान-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मई महीने में भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त रहेंगे।