देशभर में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, यूपी-एमपी, दिल्ली, गुजरात समेत देश के 16 राज्यों में इस हफ्ते पारा 40°C तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, ओडिशा में 2 दिन बाद लू चलने की संभावना है। हालांकि, रविवार को केरल, कर्नाटक, सिक्किम, बंगाल, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, अरुणाचल, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश का अलर्ट है। शनिवार शाम को अटल टनल और मनाली के आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। शनिवार रात मनाली में तापमान माइनस 7°C तक गिर गया। इधर, जम्मू के अखनूर एक बवंडर देखा गया। यह दुर्लभ घटना एक खुले मैदान में लगभग 10 मिनट तक चली। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: जयपुर-कोटा-उदयपुर में गर्मी बढ़ी, बाड़मेर में पारा 39 °C से ऊपर पश्चिमी राजस्थान में दिन के साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को जयपुर, अलवर, सीकर समेत कई शहरों का तापमान 2 से 5 °C तक चढ़ गया। सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां पारा 39 °C तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 4°C बढ़ा पारा, रतलाम में 40°C पार, इंदौर, भोपाल-उज्जैन संभाग में असर ज्यादा प्रदेश में तापमान 4 °C तक बढ़ गया है। कई शहरों में यह 5 से 6 °C के बीच है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिले ज्यादा तप रहे हैं। शनिवार को यहां गर्मी ज्यादा रही। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: अगले 24 घंटे में पारा 40°C पार होगा, 15 दिन तक नहीं होगी बारिश प्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 15 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 8°C और न्यूनतम तापमान में 6°C की बढ़ोतरी होगी। पारा 40°C के पार जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, 16-17 अप्रैल से लू का अलर्ट आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा होगी। प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में होंगे। 15 अप्रैल तक बारिश की कोई संभावना भी नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…