भोपाल में लूट और झपटमारी अब जानलेवा हो चली है। ताजा मामले में झपटमारों ने रायसेन रोड पर स्कूटी सवार महिलाओं से साइड पर्स लूटा। अचानक हुए हमले से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश पर्स लेकर भाग गए।