वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में गवर्नर पद के उम्मीदवार पर 4 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया

Wait 5 sec.

कैलिफोर्निया के गवर्नर पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेट नेता एरिक स्वालवेल पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। CNN को दिए बयान में उनके एक पूर्व स्टाफ ने कहा कि 2024 में एरिक ने नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, एरिक ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन्हें झूठा बताते हुए कहा कि ये आरोप ऐसे समय लगाए गए हैं, जब वह चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वह तथ्यों के साथ अपना बचाव करेंगे और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। CNN के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला ने दावा किया कि 2019 में शराब पीने के बाद स्वालवेल ने उसके साथ गैर-सहमति से शारीरिक संपर्क किया था। इसी मामले में तीन अन्य महिलाओं ने अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं, उनके वकील ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने कहा कि स्वालवेल का किसी भी स्टाफ सदस्य के साथ कोई यौन संबंध नहीं रहा। उनकी कानूनी टीम ने CNN से बात करने वाली दो महिलाओं को नोटिस भेजकर बयान वापस लेने को कहा, वरना कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... ट्रम्प का गाजा प्लान फंड की कमी में फंसा, 17 अरब डॉलर का वादा, 1 अरब भी नहीं जुटा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की गाजा के लिए बनाई गई बोर्ड ऑफ पीस फिलहाल अटकी नजर आ रही है। वजह पैसे की कमी है। रॉयटर्स के मुताबिक, गाजा के पुनर्निर्माण के लिए करीब 17 अरब डॉलर का वादा किया गया था। इसमें अब तक 1 अरब डॉलर से भी कम रकम मिली है। रॉयटर्स के मुताबिक, 10 देशों ने मदद का वादा किया था। इनमें से अब तक सिर्फ UAE, मोरक्को और अमेरिका ने रकम दी है। हाल में ईरान के साथ तनाव और जंग जैसी स्थिति ने प्रक्रिया धीमी कर दी है। दो साल की लड़ाई में गाजा की ज्यादातर इमारतें तबाह हो चुकी हैं। पुनर्निर्माण पर करीब 70 अरब डॉलर खर्च आने का अनुमान है। ऐसे में फंड की कमी और राजनीतिक टकराव इस शांति योजना को जमीन पर उतरने से रोक रहे हैं। हालांकि ट्रम्प की संस्था ने आरोप खारिज किए हैं। उनका दावा है कि फंड की कमी नहीं है। कमला हैरिस 2028 का चुनाव लड़ सकती हैं, कहा- मैं इस बारे में सोच रही अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर संकेत दिया है कि वह दोबारा चुनाव लड़ सकती हैं।न्यूयॉर्क में नेशनल एक्शन नेटवर्क की बैठक के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने कहा, “हो सकता है, मैं इस बारे में सोच रही हूं।” उनके इस जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं।हैरिस ने यह भी कहा कि वह 2028 में अपना फैसला इस आधार पर लेंगी कि अमेरिकी जनता के लिए कौन सबसे बेहतर काम कर सकता है।कमला हैरिस, जो जो बाइडेन के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रही थीं, 2024 का राष्ट्रपति चुनाव हार गई थीं। उस चुनाव में उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प ने हराया था।हैरिस इससे पहले कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल और अमेरिकी सीनेटर भी रह चुकी हैं।