Fastest Century in IPL: संजू सैमसन IPL 2026 टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले सबसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हासिल किया. सैमसन ने 52 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज शतक है. साथ ही यह पहला मौका है जब उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए सेंचुरी लगाई है.IPL 2026 का सबसे पहला शतकIPL 2026 में सबसे पहला शतक संजू सैमसन ने बनाया है. इससे पहले मौजूदा सीजन का सर्वोच्च स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने 92 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा दिल्ली के ही समीर रिजवी भी 90 रन बना चुके थे, लेकिन सबसे पहला शतक सैमसन के नाम जुड़ गया है.सबसे तेज शतक का रिकॉर्डसंजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की. यह व्यक्तिगत तौर पर उनकी सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी है. अब तक उनका सबसे तेज शतक 54 गेंदों में आया था, जो उन्होंने 2019 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था.यह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पांचवां सबसे तेज शतक भी है. CSK के लिए सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड मुरली विजय के नाम है, जिन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जड़ दिया था. पिछले 16 साल से यह कीर्तिमान मुरली विजय के नाम है.आलोचनाओं में घिरे थे सैमसनसंजू सैमसन अब तक आलोचनाओं में घिरे थे, क्योंकि अब तक IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 3 पारियों में उनका स्कोर 6, 7 और 9 रन रहा था. तीन पारियों में केवल 22 रन बनाने के कारण सैमसन को आड़े हाथों लिया जा रहा था. मगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेल उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.यह भी पढ़ें:RCB के फिल साल्ट के नाम जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा