चेन्नई सुपर किंग्स आलोचनाओं में घिर गई है और इसका कारण हैं 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे. दरअसल म्हात्रे बहुत बढ़िया बैटिंग कर रहे थे, इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का निर्णय लिया. उनकी जगह शिवम दुबे बैटिंग करने आए, जिन्होंने अंतिम ओवरों में 10 गेंद खेलकर 20 रन बनाए. म्हात्रे दमदार अर्धशतक लगा चुके थे, इसके बावजूद उन्हें रिटायर्ड आउट करने के फैसले पर फैंस भड़क उठे हैं.आमतौर पर किसी खिलाड़ी को तब रिटायर्ड आउट किया जाता है, जब उससे रन ना बन रहे हों. मगर म्हात्रे 36 गेंद में 59 रन बना चुके थे. हालांकि रिटायर्ड आउट होने से पहले आखिरी 3-4 गेंदों पर म्हात्रे ने सिंगल रन ही भागे थे. मगर क्रीज पर सेट हो चुके आयुष म्हात्रे अंतिम 2 ओवरों में गीयर बदल सकते थे, लेकिन 18वें ओवर में ही उन्हें मजबूरन बिना विकेट गिरे वापस लौटना पड़ा.आयुष म्हात्रे की यह सीजन की दूसरी फिफ्टी रही और वो इस बार ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे हैं. इतनी शानदार फॉर्म होते हुए भी रिटायर्ड आउट का फैसला बहुत चौंकाने वाला था, इसी वजह से फैंस भी भड़के हुए हैं. बता दें कि रिटायर्ड आउट को विकेट ही गिना जाता है. Ayush Mhatre getting retired out in 18th over is a joke.. Should’ve brought DB much earlier.. And whoever suggested Khaleel Ahmed as a strike bowler deserves a place in CSK’s museum if and when they create one..— $řïR@m Rj (@RjSriram15) April 11, 2026क्या संजू सैमसन को करना चाहिए था रिटायर्ड आउट?जिस समय आयुष म्हात्रे को रिटायरर्ड आउट किया गया, उससे पहले संजू सैमसन ने भी ज्यादा खास शॉट नहीं लगाए थे. एक समय 42 गेंदों में 89 रन बना लिए थे, लेकिन यहां से शतक पूरा करने में उन्होंने 10 गेंद खराब कीं. वहीं आयुष म्हात्रे की जगह बैटिंग करने आए शिवम दुबे ने 10 गेंद खेलकर 20 रन बनाए थे.क्या म्हात्रे की जगह संजू सैमसन को रिटायर्ड आउट करना सही फैसला होता क्योंकि वो बहुत थके हुए नजर आ रहे थे, लेकिन शतक के करीब होना ही वह कारण रहा होगा जिससे सैमसन को आउट नहीं किया गया.Making Ayush Mhatre retired out is the worst decision, he is a youngster he'll lose his confidence does this team do the same thing if one big name player does the same thing?— vinnuuu💙 (@vinnuverseeee) April 11, 2026This Devdutt Padikkal vs Ayush Mhatre debate is settled before even it start bruh what do you mean by getting a humbling retired out in 2026 😭😭— RCB Xtra (@Rcb_Xtra) April 11, 2026यह भी पढ़ें:Sanju Samson Fastest Century: संजू सैमसन ने लगाया IPL 2026 का सबसे पहला शतक, बनाया सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड