AI का कमाल! अब उंगलियां बन जाएंगी टचस्क्रीन, इस टेक्नोलॉजी को देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Wait 5 sec.

AI Touch Panel: सोचिए, अगर आपको टाइप करने के लिए कीबोर्ड की जरूरत ही न पड़े और आप किसी भी टेबल, दीवार या डेस्क पर उंगलियां चलाकर काम कर सकें. यह सुनने में भले ही किसी साइंस फिक्शन जैसा लगे लेकिन अब यह हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है. जापान की Tohoku University के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो साधारण सतहों को टच पैनल में बदल सकती है.AR और MR में नई क्रांतिआजकल Augmented Reality और Mixed Reality तेजी से आगे बढ़ रही हैं. ये तकनीकें असली दुनिया के साथ डिजिटल चीजों को जोड़ती हैं जैसे हवा में दिखने वाला वर्चुअल कीबोर्ड. लेकिन लंबे समय तक हवा में हाथ रखकर काम करना थकान भरा होता है और इसमें टच का एहसास भी नहीं मिलता जिससे टाइपिंग में दिक्कत आती है.सतह ही बन जाएगी कीबोर्डइन समस्याओं को दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक आसान और स्मार्ट तरीका निकाला है. अब आपको हवा में टाइप करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आप अपने आसपास की किसी भी सतह जैसे टेबल या दीवार पर हल्के से टैप करके काम कर सकेंगे. यानी आपकी रोजमर्रा की चीजें ही इनपुट डिवाइस बन जाएंगी.शरीर के नैचुरल प्रोसेस का कमालइस तकनीक का सबसे दिलचस्प हिस्सा है ब्लैंचिंग फिनोमेनन नाम का प्रोसेस. जब आप अपनी उंगली को किसी सख्त सतह पर दबाते हैं तो उस जगह की त्वचा कुछ पल के लिए सफेद पड़ जाती है क्योंकि वहां खून का प्रवाह कम हो जाता है. इसी छोटे से बदलाव को सिस्टम पहचान लेता है.हेडसेट में लगे कैमरे उंगलियों की तस्वीर लेते हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उन तस्वीरों को समझकर यह तय करता है कि आपने कब और कहां टच किया. इस तरह कोई भी सतह टच-सेंसिटिव बन जाती है.बिना एक्ट्रा हार्डवेयर के आसान तकनीकइस नए सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी अतिरिक्त सेंसर या खास डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती. यह सामान्य कैमरों के साथ भी काम कर सकता है जो पहले से ही कई AR और MR हेडसेट्स में मौजूद होते हैं. यही वजह है कि इसे इस्तेमाल में लाना आसान हो सकता है.ज्यादा आरामदायक और सटीक अनुभवटेस्टिंग के दौरान लोगों ने टेबल और दीवार जैसी सतहों पर आसानी से काम किया और उन्हें अच्छा अनुभव मिला. खास बात यह रही कि यूजर्स अपनी उंगलियां सतह पर टिकाकर काम कर सकते हैं जिससे थकान कम होती है और टाइपिंग ज्यादा सटीक हो जाती है.भविष्य में बदल सकता है इस्तेमाल का तरीकाशोधकर्ताओं का मानना है कि इस तकनीक का उद्देश्य AR और MR को ज्यादा सहज और उपयोगी बनाना है. 2026 में इस शोध को IEEE Virtual Reality and 3D User Interfaces सम्मेलन में पेश किया गया जहां इसे काफी सराहा गया. आने वाले समय में अगर यह तकनीक आम हो जाती है तो हम बिना किसी कीबोर्ड के कहीं भी काम कर पाएंगे और डिजिटल दुनिया के साथ हमारा जुड़ाव पहले से कहीं ज्यादा आसान और नैचुरल हो जाएगा.यह भी पढ़ें:पोस्ट के बाद भी बदल सकते हैं कमेंट! Instagram का नया फीचर यूजर्स को देगा पूरा कंट्रोल, जानिए तरीका