उत्तराखंड की देवभूमि एक बार फिर भक्तों के स्वागत के लिए तैयार है। गर्मियों की दस्तक के साथ ही हिमालय की चोटियों पर स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है।