BSNL ने मारी बाज़ी! इस मामले में Jio-Airtel को पछाड़ बना नंबर-1, रिपोर्ट में हो गया खुलासा

Wait 5 sec.

BSNL: वित्त वर्ष 2026 में सरकारी टेलीकॉम कंपनी Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने बड़ा उलटफेर करते हुए निजी कंपनियों Reliance Jio और Bharti Airtel को पीछे छोड़ दिया है. फ्रांस की नेटवर्क टेस्टिंग कंपनी nPerf की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया.लगातार सुधार से मिली बड़ी सफलतारिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने 89,174 nPoints के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है. खास बात यह है कि कंपनी पिछले साल दूसरे स्थान पर थी लेकिन लगातार पांच साल के सुधार के चलते इस बार नंबर-1 बन गई. वहीं Airtel को 74,975 nPoints और Jio को 73,957 nPoints मिले जिससे वे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.nPoints क्या होते हैं?nPoints एक ऐसा स्कोर होता है जो इंटरनेट की असली परफॉर्मेंस को दर्शाता है. इसमें डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी (response time), ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग जैसे कई फैक्टर्स को मिलाकर एक कुल स्कोर तैयार किया जाता है.BSNL की परफॉर्मेंस ने किया कमालBSNL ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया. इसकी डाउनलोड स्पीड साल-दर-साल 21% बढ़कर 78.5 Mbps तक पहुंच गई. अपलोड स्पीड के मामले में भी BSNL ने अपने टक्कर वाली कंपनियों को पीछे छोड़ा और 75.26 Mbps का आंकड़ा हासिल किया. इसके अलावा, लेटेंसी, वेब ब्राउज़िंग और YouTube स्ट्रीमिंग अनुभव में भी कंपनी सबसे बेहतर रही.Airtel और Jio की स्थिति कैसी रही?Airtel ने भी अपनी स्थिति में सुधार किया और पिछले साल के मुकाबले एक पायदान ऊपर चढ़ा. इसकी डाउनलोड स्पीड 10% बढ़कर 62.4 Mbps हो गई लेकिन अपलोड स्पीड 38.71 Mbps रही जो BSNL से कम है.दूसरी ओर, Jio ने डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे ज्यादा 79.6 Mbps हासिल किया जो 33% की बढ़त दर्शाता है. हालांकि, इसकी अपलोड स्पीड 33.46 Mbps रही और लेटेंसी भी सबसे ज्यादा पाई गई जिससे इसकी कुल परफॉर्मेंस थोड़ी प्रभावित हुई है.FTTH स्पीड में किसका दबदबा?फाइबर-टू-द-होम (FTTH) स्पीड की बात करें तो Airtel सबसे आगे रहा जिसकी डाउनलोड स्पीड 241.72 Mbps रही. इसके बाद Jio (225.18 Mbps) और BSNL (198.54 Mbps) का स्थान रहा.मार्केट शेयर में कौन आगे?हालांकि परफॉर्मेंस में BSNL आगे रहा लेकिन ग्राहकों की संख्या के मामले में अभी भी Jio और Airtel का दबदबा है. Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) के फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, Jio के पास 31.36% और Airtel के पास 21.34% मार्केट शेयर है. वहीं BSNL का हिस्सा 15.45% है.यह भी पढ़ें:5G भूल जाइए! आ रहा है 6G, मिलेगी 100 गुना तेज स्पीड, जानिए क्या कुछ होगा बदलाव?