सिंथेटिक दूध बनाने की आशंका में पुलिस ने मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र स्थित गांधीसागर जलाशय डूब क्षेत्र के गांव चचावदा चोकटिया में संचालित डेयरी में छापामारी कर इतना केमिकल और यूरिया जब्त किया, जितने से लगभग 25 हजार लीटर सिंथेटिक दूध बनाया जा सकता है।