Solar New Year 2026: सूर्य के मेष राशि में आते ही शुरू होगा नए ऊर्जा का दौर, शुभता के लिए करें ये काम

Wait 5 sec.

Solar New Year 2026: सूर्य जिस दिन मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करते हैं, उस दिन को मेष संक्रांति (Mesh Sankranti) के रूप में मनाया जाता है. मेष संक्रांति को भारतीय सौर नववर्ष का प्रतीक माना जाता है. इस साल सौर नववर्ष या मेष संक्रांति मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी.भारतीय कैलेंडर दो मुख्य पद्धतियों सौर (Solar) और चंद्र (Luni Solar) पर आधारित हैं. सौर कैलेंडर के अनुसार सूर्य की स्थिति के अनुसार, मेष संक्रांति पर सौर नववर्ष मनाया जाता है. इस दिन कई राज्यों के कैलेंडर भी नववर्ष की शुरुआत होती है.मेष संक्रांति पर कई राज्यों में नया सालचंद्र वर्ष के अनुसार, चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष (नवसंवत्सर), गुड़ी पड़वा (मराठी नया साल), उगादि (तमिल नया साल) और चेटीचंड आदि मनाया जाता है. इसी तरह सौरवर्ष में बैसाखी (पंजाबी नया साल), पना संक्रांति, बोहाग बिदू, बिखोती, पोईला बोइसाख (बंगाली नया साल), तमिल नया साल आदि मनाए जाते हैं.Baisakhi 2026: बैसाखी पर क्यों लगता है मेला और होता है भांगड़ा-गिद्दा ? जानें परंपरा का इतिहाससौर नववर्ष का महत्व (Solar New Year Importance)सौर नववर्ष यानी मेष संक्रांति का दिन सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन एक ओर जहां कई राज्यों में सौर कैलेंडर के अनुसार, नया साल मनाया जाता है. वहीं सूर्य के मेष राशि में आते ही खरमास (Kharmas 2026 End) भी समाप्त हो जाता है. इसलिए इस दिन को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. सूर्य का मेष राशि में आना केवल सौर नववर्ष ही नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत, ऊर्जा और उत्साह का भी संदेश देता है. यह समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है.ज्योतिषाचार्य इस पुण्य दिन पर धार्मिक कार्य और विशेषकर सूर्य देव की उपासना करने की सलाह देते हैं, जिससे कि इस शुभ अवसर का अधिक से अधिक धार्मिक लाभ उठाया जा सके. कई लोग इस शुभ दिन पर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, पूजा पाठ करते हैं और दान करते हैं.सौर नववर्ष पर करें सूर्य उपासनासौर नववर्ष के साथ ही सकारात्मक और नए ऊर्जा के समय की भी शुरुआत होती है. इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए.मेष संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद तांबे के कलश में जलभरे, लाल फूल, गुड़ और चंदन डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.सूर्य संक्रांति पर भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं. इससे सूर्य की ऊर्जा का आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.गरीब और जरूरतमंदों में गुड़, गेहूं या लाल वस्त्र का दान करें.सूर्य मंत्रों का करें जाप (Surya Dev Mantra)ॐ सूर्याय नमः॥ॐ मित्राय नमः॥ॐ घृणि सूर्याय नमः॥ॐ सूर्यनारायणायः नमः।'ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात'ये भी पढ़ें: Baisakhi 2026: फसल, आस्था और उत्सव का पर्व है बैसाखी, क्या आप जानते हैं धार्मिक और ऐतिहासिक महत्वDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.