DC vs GT Full Highlights: दो गेंद में चाहिए थे सिर्फ 2 रन, फिर भी हार गई दिल्ली, गुजरात ने जबड़े से छीनी जीत

Wait 5 sec.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Highlights: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया है. अंतिम 2 गेंद में दिल्ली को जीत के लिए 2 रन बनाने थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 रन डिफेंड करते हुए गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई. इसी के साथ दिल्ली का विजयरथ थम गया है. डेविड मिलर ने अंतिम 2 ओवरों में पूरा मैच लगभग पलट ही दिया था, लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर मिलर से दो रन नहीं बने.अंतिम 2 गेंद में नहीं बने 2 रनआखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 13 रन बनाने थे और सामने गेंदबाज थे प्रसिद्ध कृष्णा. ओवर की दूसरी गेंद पर विप्रज निगम आउट हो गए, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगाकर मैच का रुख फिर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया था.हालात ऐसे थे कि दिल्ली को अंतिम 2 गेंद में जीत के लिए 2 रन बनाने थे. पांचवीं गेंद पर मिलर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने सिंगल रन भी नहीं लिया. ऐसे में दिल्ली को अब जीत के लिए एक गेंद में 2 रन बनाने थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने स्लोवर शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे डेविड मिलर बल्ले से कनेक्ट नहीं कर पाए. विकेटकीपर जोस बटलर ने थ्रो करके कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया. इस तरह गुजरात को अंतिम गेंद पर एक रन से जीत मिली.मैच में लगे 4 अर्धशतकमैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. गुजरात की टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंद में 70 रन बनाए. उनके अलावा जोस बटलर ने 52 (27) और वाशिंगटन सुंदर ने 55 (32) रन बनाए. इन तीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात की टीम 210 के स्कोर तक पहुंची.दिल्ली जब बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई तो पथुम निसांका और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर गुजरात को बैकफुट पर भेज दिया था. निसांका ने 41 रन बनाए. इस बार समीर रिजवी खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं नीतीश राणा एक बार फिर फ्लॉप रहे. मगर केएल राहुल ने 52 गेंद में 92 रनों की पारी खेली, यह मैच का चौथा अर्धशतक रहा. डेविड मिलर ने जरूर 20 गेंद में 41 रन बनाकर दिल्ली की उम्मीद बढ़ाई, लेकिन अपनी टीम की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए.