Salman Khan Video: सलमान खान का एयरपोर्ट पर दिखा स्वैग, चश्मा लगाए डैशिंग अवतार वायरल

Wait 5 sec.

सुपरस्टार सलमान खान अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनका स्वैग वाला अवतार छाया रहता है. बुधवार रात को सलमान को प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान का उनका लुक बहुत चर्चा में है.सलमान खान का कूल अवतारसलमान खान के लुक की बात करें तो वो ब्लैक शर्ट  और रिप्ड जीन्स में दिखे. उन्होंने अपने लुक को चश्मे से कंप्लीट किया. सलमान ने शर्ट के दो बटन भी खोले थे. पूरे लुक में वो कमाल लग रहे थे. फैंस उनके इस लुक देख प्यार बरसा रहे हैं. सलमान ने गाड़ी से उतरकर पैपराजी को पोज भी दिया.बता दें कि बुधवार को ज्यादातर सेलेब्स को प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया. शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक एयरपोर्ट पर दिखे. सभी अनंत अंबानी के बर्थडे बैश में शामिल होने के लिए जामनगर गए. अब सलमान खान भी एयरपोर्ट पर नजर आए. हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं है कि सलमान जामनगर गए या फिर कहीं और. लेकिन सलमान का ये नया अवतार छा गया है.     View this post on Instagram           A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म सिकंदर में दिखे थे. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आईं. हालांकि, फिल्म चली नहीं. अब वो मातृभूमि में नजर आएंगे. फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी. हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का 40 दिन का री-शूट भी हुआ है. अब बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म जून में रिलीज हो सकती है. अगर अप्रूवल मिला तो. मालूम हो कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था. जिसे बदल दिया गया है. फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो गए हैं. इसके अलावा सलमान अब दिल राजू के प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगे. फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे. इस फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. सलमान के हाथ में राज एंड डीके का भी प्रोजेक्ट है.