AI से बना वीडियो अल-उदीद अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले का बताकर वायरल

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एयरबेस जैसी दिखने वाली एक जगह पर एक धमाका होता है और उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में कतर के अल-उदीद अमेरिकी बेस पर ईरान का Ballistic missile-ड्रोन से हुआ हमला दिखाया गया है. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.3 मार्च 2026 को एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने अल-उदीद स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था लेकिन इस वीडियो का उस घटना से कोई संबंध नहीं है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च और गूगल लेंस का इस्तेमाल करने पर हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें यह वीडियो शामिल हो और इसे कतर के अल-उदीद अमेरिकी बेस पर हमले का बताया गया हो.मीडिया में छपी रिपोर्ट्स (यहां और यहां ) में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के अल-उदीद में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डे पर 03 मार्च 2026 को हुए हमले का जिक्र था लेकिन यह वायरल वीडियो किसी भी रिपोर्ट में नहीं था. वीडियो में कमियां: इसके सिवा इस वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इसे बैलिस्टिक मिसाइल या ड्रोन अटैक का हमला बताया गया है लेकिन वायरल वीडियो में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता है, एकदम से बस धमाका हो जाता है. इसके ऑडियो और वीडियो में कुछ ऐसी गड़बड़ियां थीं जो अक्सर AI से बनाए गए वीडियो में पाईं जाती हैं. इस की पुष्टि करने के लिए हमने इस वीडियो को AI से बने कंटेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.Hive ने इस वीडियो के AI से बने होने की 87.5 प्रतिशत संभावना जताई.इस वीडियो के Hive से बने होने की प्रबल संभावना जताई गई. हमें कतर के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल या पोस्ट में यह वीडियो नहीं मिली जिसमें इस वीडियो के कतर के अल-उदीद में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डे पर हमले का बताया गया हो.निष्कर्ष: AI से बने वीडियो को अल-उदीद में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डे पर ईरानी हवाई हमले का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)हथियार से पुजारी को धमकाने का वीडियो गलत सांप्रदायिक दावों के साथ वायरल