नगर निगम के दो दिवसीय बजट सम्मेलन के दूसरे दिन बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेसी पार्षद फौजिया शेख ने कहा कि इस्लाम में इसे गाने की इजाजत नहीं है तो दूसरी कांग्रेसी पार्षद रूबीना खान ने भाजपाई पार्षदों को चुनौती देते हुए कहा कि एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ।