Hindi Panchang 10 अप्रैल 2026: 10 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी कालाष्टमी और शुक्रवार है. इस दिन को अत्यंत शक्तिशाली और तांत्रिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा करने से जीवन के अज्ञात भय, दुर्घटनाओं और शत्रु बाधाओं से रक्षा होती है. काल भैरव की पूजा रात्रि काल में शुभ मानी जाती है. इस दौरान भैरवाष्टक का पाठ कर सकते हैं.10 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 10 April 2026)तिथिअष्टमी (9 अप्रैल 2026, रात 9.19 - 10 अप्रैल 2026, रात 11.15)वारशुक्रवारनक्षत्रपूर्वाषाढ़ायोगशिवसूर्योदय सुबह 6.01सूर्यास्तशाम 6.44चंद्रोदयसुबह 2.10चंद्रोस्तसुबह 11.35, 11 अप्रैलचंद्र राशिधनुचौघड़िया मुहूर्तसुबह का चौघड़ियाशुभसुबह 6.01 - सुबह 10.47शाम का चौघड़ियालाभरात 9.33 - रात 10.58राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें)सुबह 10.47 - दोपहर 12.23यमगण्ड कालदोपहर 3.33 - शाम 5.09आडल योगसुबह 6.01 - सुबह 11.28गुलिक कालसुबह 7.37 - सुबह 9.12ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 10 April 2026)सूर्यमीनचंद्रमाधनुमंगलमीनबुधकुंभगुरुमिथुनशुक्रमेषशनिमीनराहुकुंभकेतुसिंह10 अप्रैल 2026 का राशिफलये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.मेष: भाग्य साथ देगा, निवेश और व्यापार में लाभ के संकेत हैं. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन पेट व श्वसन से जुड़ी समस्या से सावधान रहें.वृषभ: मेहनत से सफलता मिलेगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन/वेतन वृद्धि के योग हैं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.मिथुन: व्यापार और निवेश में लाभ होगा, करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट का खतरा है.कर्क: सोच-समझकर बोलें, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश से बचें और रिश्तों में तालमेल बनाए रखें.सिंह: धैर्य की परीक्षा होगी, लेकिन मेहनत से प्रमोशन के योग हैं. रिश्तों में संयम रखें और जोखिम लेने से बचें.कन्या: रुके काम पूरे होंगे और संपत्ति मामलों में सफलता मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति रहेगी, थोड़ी थकान हो सकती है.तुला: आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे.वृश्चिक: करियर में अच्छी खबर मिल सकती है और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी.धनु: सेहत अच्छी रहेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा. नए रिश्ते की शुरुआत या धार्मिक यात्रा के योग हैं.मकर: पैसों के मामले में सावधानी रखें और उधार देने से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं.कुंभ: पुराने संपर्क से फायदा होगा और बिजनेस में बड़ा मौका मिल सकता है. आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे, संतुलन जरूरी है.मीन: व्यापार और नौकरी में बड़े अवसर मिलेंगे, धन लाभ के संकेत हैं. काम का दबाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.आज का उपाय भैरव बाबा की कृपा से घर और जीवन में मौजूद बुरी शक्तियों का अंत होता है. काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते की सेवा करें.आज का लकी कलर शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनना चाहिए. Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती अप्रैल में कब ? शत्रुओं पर जीत दिलाती हैं देवी, जानें इनकी पूजा कैसे करेंDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.