भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के विकास को अब नए पंख लगेंगे। संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं जैसे इमरजेंसी यूनिट, आईसीयू और एनआईसीयू स्थापित की जाएंगी।