रिंकी भुयान शर्मा के UAE पासपोर्ट का बताकर वायरल हो रहे दस्तावेज का सच

Wait 5 sec.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी और कारोबारी रिनिकी भुयान शर्मा के नाम वाला एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उनके पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पासपोर्ट है. संदर्भ क्या है?: यह दावा 5 अप्रैल को कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने रिनिकी भुयान शर्मा पर कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए थे. पोस्ट का अर्काइव यहां देखें यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें. क्या ये सच है ?: वायरल दस्तावेज फर्जी है. इसमें अमीरात का पहचान पत्र (Emirates ID) दिखाया गया है, न कि UAE का पासपोर्ट. इसके अलावा, हमें फेसबुक पर एक पुरानी पोस्ट भी मिली, जिसमें दिखाया गया कि यह अमीरात आईडी किसी दूसरे व्यक्ति की है. हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल तस्वीर पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें ‘Surnesh’ नाम के X हैंडल पर अपलोड किया गया एक पोस्ट मिला. इसमें एक फेसबुक ग्रुप में शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट था, जिसमें एक व्यक्ति का UAE रेजिडेंट पहचान पत्र (Resident Identity Card) दिखाया गया था. यह पोस्ट 6 अप्रैल को शेयर किया गया था. पोस्ट में एक शख्स का आईडी कार्ड है पोस्ट की खोज: हमने फेसबुक पर Pakistan in Ajman ग्रुप को खोजा तो पता चला कि मूल पोस्ट उसे शेयर करने वाले व्यक्ति द्वारा डिलीट कर दिया गया था. इसके बाद हमने आर्काइव्स में खोज की और हमें Wayback Machine पर इसका एक रिकॉर्ड मिला. यह पोस्ट सबसे पहले 28 मार्च को शेयर किया गया था, जो खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले का है. कैप्शन में भी साफ तौर पर लिखा था कि यह एक Emirates ID है. पोस्ट 28 मार्च को किया गया थाविज़ुअल्स की तुलना: वायरल दस्तावेज और फेसबुक पर मौजूद तस्वीर—दोनों में एक ही आईडी नंबर था. इससे यह संकेत मिला कि वायरल दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ की गई हो सकती है. UAE के नियमों के मुताबिक, हर व्यक्ति का Emirates ID यूनिक होता है और इसे सिर्फ नागरिक ही नहीं, बल्कि देश में रहने वाले लोग भी बनवा सकते हैं. दोनों तस्वीरों में एक ही आईडी नंबरअन्य गड़बड़ियां: आगे हमने दस्तावेज के पीछे वाले हिस्से की जांच की और नीचे (मशीन-रीडेबल ज़ोन) में एक गलती पाई. यहां सामने की तरफ कथित तौर पर शर्मा की राष्ट्रीयता मिस्र (Egypt) बताई गई थी, वहीं दस्तावेज के पीछे "ATG" कोड लिखा हुआ था. ध्यान देने वाली बात है कि "ATG" का मतलब एंटीगुआ और बारबुडा होता है. दस्तावेज के पीछे वाले हिस्से में एक गड़बड़ी मिली निष्कर्ष : मतलब साफ है, पुराने दस्तावेज से छेड़छाड़ कर ये भ्रामक दावा किया जा रहा है कि ये रिनिकी भुयान शर्मा का पासपोर्ट है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)