भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी रही। इंदौर में सोना केडबरी 2500 रुपये उछलकर 152500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 10 हजार रुपये उछलकर 242500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि चांदी ने सोने के मुकाबले बेहतर परफार्म किया है।