पोस्ट के बाद भी बदल सकते हैं कमेंट! Instagram का नया फीचर यूजर्स को देगा पूरा कंट्रोल, जानिए तरीका

Wait 5 sec.

Instagram New Feature: फेमश सोशल मीडिया ऐप Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर पेश किया है. अब आप कोई भी कमेंट पोस्ट करने के बाद उसे तुरंत ठीक कर सकते हैं. कंपनी ने बताया है कि यूजर्स को कमेंट एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. इस बदलाव का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को और आसान और बेहतर बनाना है.बार-बार एडिट करने की भी मिलेगी छूटइस नए अपडेट की खास बात यह है कि 15 मिनट के अंदर आप अपने कमेंट को कई बार एडिट कर सकते हैं. पहले अगर कोई गलती हो जाती थी तो पूरा कमेंट डिलीट करके फिर से लिखना पड़ता था जो काफी झंझट भरा था. लेकिन अब इस परेशानी से छुटकारा मिल गया है और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिल गया है.ऐसे करें Instagram पर कमेंट एडिटअगर आप अपना कमेंट एडिट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस कमेंट को थोड़ी देर तक दबाकर रखना होगा. इसके बाद जो ऑप्शन सामने आएंगे उनमें Edit पर टैप करें. एडिट करने के बाद कमेंट के नीचे ग्रे रंग में Edited लिखा दिखाई देगा जिससे पता चलेगा कि कमेंट में बदलाव किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि आप केवल टेक्स्ट को ही एडिट कर सकते हैं. अगर कमेंट में फोटो भी शामिल है तो उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.WhatsApp में पहले से मौजूद है यह सुविधाWhatsApp पर यह फीचर पहले से ही दिया जा चुका है जहां यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं. एडिट किए गए मैसेज के साथ edited का टैग भी दिखता है ताकि सामने वाले को बदलाव की जानकारी मिल सके.युवाओं के लिए नए सेफ्टी फीचर्स भी लॉन्चइसी के साथ Meta अपने प्लेटफॉर्म को और सुरक्षित बनाने पर भी काम कर रही है. हाल ही में भारत में Teen Accounts नाम का फीचर लॉन्च किया गया है जो खासतौर पर कम उम्र के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. इसमें कंटेंट को उम्र के हिसाब से फिल्टर किया जाएगा और संवेदनशील चीजों को सीमित किया जाएगा.साथ ही, पैरेंट्स के लिए भी नए कंट्रोल ऑप्शन दिए गए हैं जिससे वे बच्चों के ऑनलाइन एक्सपीरियंस पर नजर रख सकें. इन सभी बदलावों का मकसद प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाना है.यह भी पढ़ें:Tech Tips: फोन चार्जर पर लिखा R कोड क्या बताता है? 99% लोग करते हैं नजरअंदाज, सच जानकर रह जाएंगे हैरान