योगी सरकार पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार कर रही है। 12 मार्च अब तक पुलिस ने 23 हजार से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान कालाबाजारी करते पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। सरकार ने जनता से ईंधन का अनावश्यक भंडारण ने करने की अपील की है।