पिछले 40 दिनों से दुनिया को दहला रही ईरान और अमेरिका के बीच की जंग पर अचानक ब्रेक लग गया है। जैसे ही दोनों देशों के बीच युद्धविराम का ऐलान हुआ, अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतें आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरी हैं।