पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने गुस्सा जताया। आक्रोशित लोग ट्रक में आग लगाने की धमकी दे रहे थे। उग्र भीड़ को शांत करने पुलिस ने ट्रक को जब्त कर क्रेन के माध्यम से मौके से हटवाया। काफी समझाइश के बाद गांववाले शांत हुए।आधे घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन आरंभ हो सका।