बिलासपुर में सिम्स का डॉक्टर बन किया फोन, मातृत्व योजना की रकम देने के बहाने की 88 हजार की ठगी

Wait 5 sec.

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भेड़ीमुड़ा में सायबर ठग ने खुद को सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताकर तीन महिलाओं से 88 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने मितानिन और मातृत्व वंदना योजना के हितग्राहियों की जानकारी जुटाकर उन्हें मातृत्व लाभ की राशि दिलाने का झांसा दिया था।