Shani Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्मफल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब अच्छा या बुरा फल प्रदान करते हैं. इसीलिए शनि देव को कठोर देवता माना जाता है. ज्योतिष में शनि देव का विशेष महत्व है. शनि की चाल में परिवर्तन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों बदल जाती है.इससे जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं. साथ ही जिन भी लोगों का जीवन शनि ढैय्या या साढ़ेसाती से प्रभावित है, उन्हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि अच्छे कर्म करने से शनि शुभ फल भी प्रदान करते हैं. 17 अप्रैल को शनि का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तनहिंदू पंचांग के अनुसार, शनि देव 17 अप्रैल को अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इस दिन शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ 17 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के मुताबिक, शनि का यह परिवर्तन अत्यंत लाभकारी और महत्वपूर्ण साबित होगा. इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ खास राशियों पर इसका सकारात्मक पड़ेगा, जबकि कुछ पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं 17 अप्रैल को शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कौन-सी राशियों सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी?मेष राशि (Aries)17 अप्रैल को मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि शनि की साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है. इसके चलते आपको काम में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है. आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत भी साबित हो सकते हैं. इसके साथ ही पैसों के मामले में सतर्कता बरतने की जरूरत है. कर्क राशि (Cancer)कर्क राशि वाले जातकों को इस दौरान अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. घर में तनाव बढ़ने के साथ अपने शब्दों और भाषा पर काबू रखने की जरूरत है. आपके शब्द दूसरों को इमोशनली ब्रेक कर सकते हैं. इसके साथ ही मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है. इस दौरान जितना हो सके खुद को शांत रखने की कोशिश करें. तुला राशि (Libra)तुला राशि के जातकों को इस दौरान अपने करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है. इसके साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल मिलने में देरी भी हो सकती है.इस दौरान किसी भी तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें. आपको धैर्य और सावधानी बनाए रखने की जरूरत है. आपकी स्थिति धीरे-धीरे सही होने लगेगी. मकर राशि (Capricorn)मकर राशि के जातकों के लिए 17 अप्रैल से लेकर 17 मई तक का एक महीना काफी कठिन होने वाला है. इस दौरान आपके खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं. इसके साथ ही सेहत भी प्रभावित हो सकता है.इसलिए इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या आलस न बरतें. कोई भी फैसला लेते समय परिवार के बड़ों की राय को जरूर शामिल करें. Shani Dev: शनि के एक्टिव होते ही क्यों बदलने लगती है जिंदगी? समझिए इसका असली कारणDisclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.