भास्कर अपडेट्स:बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती आज, पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति ने संसद परिसर में प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी

Wait 5 sec.

बिल्डर-वित्तीय संस्थान सांठगांठ मामले में CBI ने मंगलवार को आठ राज्यों में 77 जगहों पर तलाशी ली। CBI के अधिकारी ने यह जानकारी दी। आज की अन्य बड़ी खबरें… बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती आज, पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति ने संसद परिसर में प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी अंबेडकर जयंती के अवसर पर, PM मोदी और अन्य नेताओं ने संसद परिसर स्थित 'प्रेरणा स्थल' पर भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर 6 लोगों ने राष्ट्रपति से मौत की गुहार लगाई पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद 6 लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मौत की गुहार लगाई है। इन लोगों का कहना है कि स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जिससे उन्हें हिरासत में लेने के लिए जाने और डिटेंशन कैंप भेजने का डर सता रहा है। इन मौतों में एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल की पूर्व हेडमिस्ट्रेस तैबुन्नेसा बेगम भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पेंशन पेपर और पासपोर्ट जैसे वैध दस्तावेज होने के बावजूद नाम सूची से हटा दिया गया। सभी 6 लोगों ने एसडीओ कार्यालय के जरिए राष्ट्रपति को आवेदन देते हुए कहा कि डिटेंशन का सामना करने से बेहतर मौत है। तेलंगाना में इंटरमीडिएट रिजल्ट आने के बाद 4 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया तेलंगाना में इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद चार स्टूडेंट्स के सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को लेकर बहुत परेशान थे। रविवार को IPE 2026 के रिजल्ट आए थे, जिसके बाद अलग-अलग जिलों से ये मामले सामने आए। निर्मल, मेडक और आदिलाबाद जिलों में तीन और खम्मम जिले में एक 17 साल के छात्र ने अपनी जान दे दी। सिक्किम में फंसे हुए 158 ड्राइवरों को बचाया गया उत्तर सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने से फंसे 158 ड्राइवरों और वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले 1,321 पर्यटकों को 9 अप्रैल को रेस्क्यू किया गया था। 5 अप्रैल को तराम चू क्षेत्र में सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी। सेना, बीआरओ, आईटीबीपी और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों को अलग-अलग मार्गों से गंगटोक पहुंचाया।