Google Pixel 9 Pro XL Discount: गूगल की पिक्सल लाइनअप की धड़ाधड़ बिक्री हो रही है. अगर आप भी इस लाइनअप का एक धाकड़ फोन Pixel 9 Pro XL खरीदना चाहते हैं तो शानदार मौका आ गया है. अभी इस फोन की खरीद पर हजारों रुपये की बचत की जा सकती है. ऐसे में अगर कम बजट में शानदार फीचर्स, दमदार कैमरा सेटअप और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो यह डील आपके काम की है. आइए जानते हैं कि Google Pixel 9 Pro XL में क्या-क्या फीचर्स हैं और अभी इसे कितनी बचत के साथ खरीदा जा सकता है.सबसे पहले देखें Google Pixel 9 Pro XL के स्पेसिफिकेशंसPixel 9 Pro XL में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इस पर प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 लगा हुआ है. परफॉर्मेंस की बात करें तो गूगल ने इस फोन में Tensor G4 चिपसेट दिया है. यह फोन 5,060mAh के बैटरी पैक के साथ लॉन्च हुआ था. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी लेंस, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 48MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42MP का सेंसर मिलता है.Google Pixel 9 Pro XL पर क्या डील मिल रही है?भारत में Pixel 9 Pro XL को 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी अमेजन पर यह 1,09,000 रुपये में लिस्टेड है. लगभग 16,000 रुपये के इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद इस पर लगभग 3200 रुपये का कैशबैक और 2500 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है. इस तरह यह छूट 21,000 रुपये से ज्यादा हो जाती है. इस डील के साथ यह फोन एक दमदार ऑप्शन बन जाता है. ऐप्पल प्रोडक्ट पर भी मिल रही छूटVijay Sales पर इस समय ऐप्पल डेज सेल चल रही है, जिसमे आईफोन, मैकबुक, आईपैड्स और एयरपॉड्स समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. 11 अप्रैल से शुरू हुई यह सेल 16 अप्रैल तक चलेगी और कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स के साथ ऑनलाइन स्टोर्स से इसका फायदा उठाया जा सकता है. सेल में आईफोन 17 की कीमत 78,790 रुपये और iPhone 17e की कीमत 60,490 रुपये से शुरू हो रही है. सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है.ये भी पढ़ें-Mark Zuckerberg का ही एआई वर्जन बना रही है मेटा, बिल्कुल सीईओ की तरह करेगा काम