MP में तालाब किनारे मिले 500 वोटर आईडी कार्ड, मचा हड़कंप, कांग्रेस और सपा ने सरकार पर साधा निशाना

Wait 5 sec.

MP News: छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा में मतदाता पहचान पत्रों का ढेर मिला है। यह ढेर बिजावर नगर के तालाब किनारे मिला है। जिसमें 500 से वोटर आइडी कार्ड मिले हैं। एक साथ मिले इन मतदाता पहचान पत्रों को लेकर अब क्षेत्रीय राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गगन यादव और सपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज यादव ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।