इस दिन IPL 2026 में अपना पहला मैच खेलेंगे मिचेल स्टार्क? वापसी की तारीख आई सामने! जानें अपडेट

Wait 5 sec.

IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. टीम के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस मिल गया है. बोर्ड ने स्टार्क को आईपीएल 2026 में खेलने की मंजूरी दे दी है और वो बहुत जल्द दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनकर खेलते नजर आ सकते हैं. स्टार्क काफी समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे थे.कब तक हो पाएगी वापसी?मिचेल स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं, जो दिल्ली का इस सीजन कुल नौवां मैच होगा. बता दें कि दिल्ली ने अब तक 6 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं और उसे इतनी ही हार झेलनी पडी हैं. CA ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि स्टार्क अब भारत में अभ्यास करेंगे और एक मई को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला मैच खेल सकते हैं.दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर नजर डालें तो अब तक उसने 6 मैच खेले हैं. 3 जीत के बाद उसके 6 अंक हैं और दिल्ली अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के दोनों शुरुआती मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली पिछले 4 में से केवल एक मैच जीत सकी है.चुप नहीं रह पाए मिचेल स्टार्कIPL 2026 के शुरू होने से पहले ही कई विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने लगे थे. इसी बीच मिचेल स्टार्क को भी फैंस ने आड़े हाथों लिया और उनकी जमकर आलोचना की. सोशल मीडिया पर हुई आलोचना और फैलाई जा रही गलत खबरों को रोकने के लिए मिचेल स्टार्क को स्टेटमेंट देना पड़ा था कि वे आईपीएल 2026 से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि वे कंधे और कोहनी की चोट से रिकवर कर रहे हैं. स्टार्क ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो उनके बारे में गलत खबरें फैला रहे थे. IPL 2025 में मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे.यह भी पढ़ें:IPL 2026 में अचानक दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बदलाव, खतरनाक गेंदबाज को मिला मौका