ग्वालियर के कलेक्ट्रेट की मुख्य इमारत के पीछे बनी टंकी पर मंगलवार दोपहर एक महिला पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गई और आत्मदाह की धमकी देने लगी। उसने कहा कि उसे 20 लाख रुपये क्लेम के रूप में अभी चाहिए।